सितम्बर 25, 2025 7:26 अपराह्न सितम्बर 25, 2025 7:26 अपराह्न
19
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राष्ट्रीय जल सुरक्षा पहल का शुभारंभ किया
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय जल सुरक्षा पहल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर, श्री चौहान ने कहा कि अब मनरेगा के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों पर धनराशि का एक निश्चित हिस्सा अनिवार्य रूप से खर्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा में ये प्रावधान किया है कि ‘अति जल संकट ग्रसित’ वाले ब्लॉक्स में 65 प्रतिशत राशि मनरेगा की जल संरक्षण वाले कार्यों पर खर्च होगी। वही सेमि-क्रिटिकल ब्लॉक में 40 प्रतिशत म...