अप्रैल 5, 2026 11:17 पूर्वाह्न

views 69

गृह मंत्री ने राष्ट्रीय समुद्र दिवस पर समुद्री कर्मियों को दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्र दिवस के अवसर पर समुद्री क्षेत्र के कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के व्यावसायिक कौशल और साहस ने शांति और संघर्षकाल में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अमित शाह ने कहा कि राष्ट्र समुद्री कर्मियों की प्रतिबद्धता को नमन करता है।