दिसम्बर 9, 2025 8:21 अपराह्न

views 49

हिंद महासागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

हिंद महासागर में आज पांच दशमलव चार तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक बयान में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिससे यह भूकंप के बाद के झटकों के लिए अतिसंवेदनशील है। इससे पहले 2 दिसंबर को चार दशमलव आठ तीव्रता का भूकंप 63 किलोमीटर की गहराई पर आया था।