सितम्बर 5, 2025 6:35 पूर्वाह्न
56
शिक्षक दिवस आज, राष्ट्रपति करेंगी शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
आज शिक्षक दिवस है। यह दिन शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में विज्ञान भवन में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार उन उत्कृष्ट शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने समर्पण और प्रतिबद्धता से शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाया है और विद्यार्थियों के जीवन पर उसका गहरा असर पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्म...