अगस्त 14, 2025 5:56 अपराह्न

views 11

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में राष्‍ट्रीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति हब योजना के अंतर्गत सौ लाभार्थी आमंत्रित

नई दिल्‍ली में कल लालकिले पर होने वाले स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में राष्‍ट्रीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति हब योजना के अंतर्गत एक सौ लाभार्थियों को उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है। ये लाभार्थी विभिन्‍न राज्‍यों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से संबंधित हैं। इनमें पूर्वोत्‍तर के छह राज्‍य और छह केन्‍द्रशासित प्रदेश शामिल हैं। सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री जीतन राम माझी और राज्‍य मंत्री शोभा करंदलाजे स्‍वतन्‍त्रता दिवस समारोह में इन विशेष अतिथियों के सम्‍मान में भोज का भी प्रबंध...