अगस्त 15, 2024 10:36 पूर्वाह्न
45
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का करेंगे शुभारंभ
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कृषि और किसान कल्याण विभाग की यह डिजिटल पहल समय पर और सटीक कीट प्रबंधन सलाह देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करती है। कृषि मंत्रालय ने खेती के नायकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में एक हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया है। श्री चौहान विशेष आमंत्रित अतिथियों से संवाद करेंगे...