जुलाई 8, 2024 8:38 अपराह्न
15
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने आनंद विवाह अधिनियम के अतंर्गत 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने आनंद विवाह अधिनियम के अतंर्गत सिख विवाह के कार्यान्वयन और पंजीकरण के लिए आज 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने कहा कि झारखंड, महाराष्ट्र और मेघालय ने अधिनियम के लागू होने की जानकारी दी। वहीं अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने आश्वासन दिया कि वे दो महीने में इसे लागू कर देंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी शामिल हुए।