मार्च 9, 2026 6:23 अपराह्न
53
एनएसई पर ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड सूचीबद्ध कराने वाला महाराष्ट्र का पहला नगर निकाय बना नाशिक
नाशिक नगर निगम ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज-एनएसई पर सूचीबद्ध कराने वाला महाराष्ट्र का पहला शहरी स्थानीय निकाय बन गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई स्थित एक्सचेंज में औपचारिक घंटी के साथ ग्रीन म्यूनिसिपल बॉन्ड को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर श्री फडणवीस ने कहा कि देश भर के नगर निकायों को बॉन्ड बाजारों तक पहुंच बनाने और जन कल्याण परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड को ना...