सितम्बर 15, 2024 4:25 अपराह्न सितम्बर 15, 2024 4:25 अपराह्न

views 5

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जमशेदपुर में महारैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्य के लोगों को झारखंड में विकास कार्य में तेजी लाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आह्वान किया। जमशेदपुर में गोपाल मैदान की परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल राज्य के शत्रु हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पार्टियां सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। झारखंड के गठन के बाद कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल ने झारखंड को लूटा है और राज्‍य के गरीब...