जून 23, 2024 9:37 पूर्वाह्न

views 9

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई 

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी हैं। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान के प्रति देश के युवाओं के बीच बढ़ती रुचि से वे उत्साहित हैं।

जून 19, 2024 1:59 अपराह्न

views 47

भारत अपनी शिक्षा और ज्ञान प्रणाली को मजबूत कर महाशक्ति का स्थान हासिल कर सकता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ज्ञान, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्री मोदी ने बिहार के राजगीर में आज नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करने के बाद सुषमा स्वराज सभागार में छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी शिक्षा और ज्ञान प्रणाली को मजबूत कर महाशक्ति का स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया के सामने हमारी पहचान और परंपराओं का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नालंदा व...

जून 19, 2024 12:44 अपराह्न

views 53

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्‍होंने नए परिसर में एक पट्टिका का अनावरण करने के साथ एक पौधा भी लगाया। श्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पटना मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को प्राचीन खंडहरों के बारे में जानकारी दी।   उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय ...

जून 19, 2024 8:19 पूर्वाह्न

views 38

आज बिहार के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे नालंदा जिले के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्व धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन अवशेषों का भी दौरा करेंगे, जिनका नवनिर्मित विश्वविद्यालय से गहरा संबंध है। नालंदा विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। उद्घाटन समारोह में बिहार के र...