अगस्त 13, 2024 12:57 अपराह्न

views 26

नागपुर नगर निगम ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ‘तिरंगा मैराथन’ का आयोजन किया

  राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान को नागपुर नगर निगम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। इसी के अंतर्गत आज 'तिरंगा मैराथन' का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सहायक नगर आयुक्त प्रकाश वरहाडे ने संत उर्सुला विद्यालय में मैराथन को हरी झंडी दिखाई। 

जून 11, 2024 6:54 पूर्वाह्न

views 32

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण: आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। राजनीति सर्वसम्मति से चलनी चाहिए। वे कल नागपुर के रेशम बाग में संघ शिक्षा वर्ग और कार्यकर्ता विकास कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।   डॉ. मोहन भागवत ने देश में विविधता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि विविधता में एकता ही हमारी पहचान है। हमें एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्‍मान करना चाहिए।   राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के स्वयंसे...