नवम्बर 19, 2025 1:27 अपराह्न नवम्बर 19, 2025 1:27 अपराह्न

views 291

नागालैंड ने हॉर्नबिल महोत्सव-2025 के लिए स्विट्जरलैंड और आयरलैंड को भागीदार देश चुना

नागालैंड ने हॉर्नबिल महोत्सव-2025 के लिए स्विट्जरलैंड और आयरलैंड को भागीदार देश के लिए चुना है। इन दोनों देशों को चुने जाने की घोषणा कल नई दिल्ली में की गईं।   नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया। स्विट्जरलैंड की राजदूत ने आशा व्यक्त की कि इससे दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।   इस बीच, मुख्यमंत्री रियो ने आयरलैंड के राजदूत केविन केली से भी मुलाकात ...

नवम्बर 19, 2025 12:33 अपराह्न नवम्बर 19, 2025 12:33 अपराह्न

views 38

नागालैंड: मुख्यमंत्री रियो ने गृहमंत्री से राज्य में संरक्षित क्षेत्र परमिट व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करने का आग्रह किया

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने गृहमंत्री अमित शाह से राज्य में संरक्षित क्षेत्र परमिट व्यवस्था को फिर से लागू करने की तत्काल समीक्षा करने का आग्रह किया है। एक पत्र में श्री रियो ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में 17 दिसंबर 2024 से फिर से लागू किए गए नए परमिट प्रतिबंध नागालैंड के लिए जरूरी नही हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे पर्यटन क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। श्री रियो ने कहा कि नागालैंड में हमेशा शांति रही है और शरणार्थी भी राज्‍य में नहीं आते। मुख्यमंत्री ...

नवम्बर 16, 2025 9:16 पूर्वाह्न नवम्बर 16, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 116

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर नागालैंड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जा रहा है। 1966 में भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के प्रतीक के रूप में यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है- 'बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा'। इस अवसर पर नागालैंड में, कोहिमा प्रेस क्लब में विशेष कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार, मीडियाकर्मी और अन्य प्रमुख हस्तियाँ लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका का उत्‍सव मनाएंगे। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने प्रेस और मीडिया जगत को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में, उन्होंने पारदर्शि...

अगस्त 17, 2025 6:27 पूर्वाह्न अगस्त 17, 2025 6:27 पूर्वाह्न

views 277

राष्ट्रपति ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि नागालैंड के राज्यपाल लक्ष्मी गणेशन के निधन के बाद श्री भल्ला को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  

फ़रवरी 21, 2025 11:06 पूर्वाह्न फ़रवरी 21, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 3

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने विविध भाषाओं का जश्न मनाने पर बल दिया

  नागालैंड आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मना रहा है। यह दिन भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद के बारे में जागरूक करता है।     नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस अवसर पर विविध भाषाओं और उनकी अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने पर बल दिया।     मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि मातृभाषा को संरक्षित करना हमारी पहचान और विविधता बनाए रखने तथा भाषा के सम्मान को बढ़ावा देने की कुंजी है।       श्री रियो ने कहा कि नागालैंड के सभी स्कूल आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाएंगे।

नवम्बर 6, 2024 7:49 अपराह्न नवम्बर 6, 2024 7:49 अपराह्न

views 4

नगालैंड में जल उत्‍सव का उद्घाटन

नागालैंड के 20 आकांक्षी जिलों में से एक किफिर में जल संरक्षण और प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढाने के लिए आज 15 दिन तक चलने वाले जल उत्‍सव का उद्घाटन किया गया। इस उत्‍सव के दौरान निजी और सार्वजनिक जल स्रोतों को साफ करने, जल रखरखाव के लिए स्‍वयं सहायता समूहों की क्षमता निर्माण, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण, पौधारोपण और जलजनित रोगों पर जागरूकता शिविरों के आयोजन सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सितम्बर 11, 2024 8:01 अपराह्न सितम्बर 11, 2024 8:01 अपराह्न

views 12

नागालैंड सरकार ने दीमापुर, चुमौकेदिमा और न्यूलैंड जिलों के लिए इनर लाइन परमिट लागू करने को मंजूरी दे दी है

        नागालैंड सरकार ने दीमापुर, चुमौकेदिमा और न्यूलैंड जिलों के लिए इनर लाइन परमिट लागू करने को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।     कोहिमा में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री, तेमजेन इम्ना ने कहा कि इनर लाइन परमिट व्‍यवस्‍था के अंतर्गत दीमापुर के निवासियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा, श्रेणी-एक और दो के निवासियों को इनर लाइन परमिट की अनिवार्यता से छूट दी जाएगी।     श्रेणी-एक मे...

सितम्बर 4, 2024 8:39 अपराह्न सितम्बर 4, 2024 8:39 अपराह्न

views 7

नागालैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-29 पर भूस्खलन की घटनाओं में छह लोगों की मौत और तीन घायल  

        नागालैंड में कल रात तेज बारिश के कारण कोहिमा और दीमापुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-29 पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों में पांच पुरुष और एक महिला हैं।      आपदा का जायजा लेने तथा राहत और बचाव उपायों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। उपमुख्यमंत्री टी.आर. ज़ेलियांग ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये और घायलों को आपातकालीन ...

सितम्बर 4, 2024 6:15 अपराह्न सितम्बर 4, 2024 6:15 अपराह्न

views 4

केंद्र सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग के साथ संघर्षविराम समझौते को एक साल के लिए बढ़ा दिया है  

        केंद्र सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग के साथ संघर्षविराम समझौते को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्य में स्थायी शांति को बढ़ावा देने के लिए 8 सितंबर 2024 से प्रभावी इस समझौते को एक साल के लिए बढ़ाने का पारस्परिक रूप से निर्णय लिया गया है।

जुलाई 11, 2024 12:00 अपराह्न जुलाई 11, 2024 12:00 अपराह्न

views 17

बागवानी में प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार-2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया नागालैंड

  नागालैंड को बागवानी में प्रतिष्ठित कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है। यह पुरस्कार राज्य को बागवानी विकास के लिए नवीन कार्यक्रमों और नीतियों को शुरू करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया, जिसने बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीण लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।     नागालैंड की महिला संसाधन विकास और बागवानी मंत्री सलहौतुओनुओ क्रूस ने कल नई दिल्ली में 15वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव में ये पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय ...