जुलाई 4, 2024 12:00 अपराह्न
19
प्रमुख अर्थशास्त्री एन. के. सिंह को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में प्रतिष्ठित मानद फैलोशिप से सम्मानित किया गया
प्रमुख अर्थशास्त्री और नीति निर्माता श्री एन के सिंह ने कहा है कि दुनिया में भारतीय युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत, वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। श्री सिंह, कल लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में प्रतिष्ठित मानद फैलोशिप से सम्मानित होने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में 83 वर्षीय अर्थशास्त्री ने देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता की सौवीं वर्षगांठ के समय एक उच्च विकास वाली अर्थव्यवस्था के रूप में इसकी खोज का उल्लेख किया। प्...