जुलाई 9, 2024 8:14 अपराह्न

views 15

दिल्‍ली में जारी मॉनसून के बीच जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने की मोबाइल पंप की व्यवस्था  

  दिल्‍ली में जारी मॉनसून के बीच जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने करोल बाग क्षेत्र में आठ मोबाइल पंप की व्यवस्था की है। दिल्ली नगर निगम के करोल बाग क्षेत्र के उपायुक्त अभिषेक कुमार मिश्रा ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आज करोल बाग क्षेत्र के दो पंप हाउस का दौरा भी किया।   निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों पंप स्‍टेशनों पर चौबीस घंटे निगम कर्मचारी उपस्थित रहे ताकि जल भराव की स्थिति में पंप हाउस की पम्पिंग के कार्य में किसी प्रकार का अवरोध पैद...