जुलाई 12, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 33

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।    जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को...

जुलाई 8, 2024 9:09 अपराह्न

views 30

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई महानगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की खबर है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और बुलडाना के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा जिलों के लिए अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई 8, 2024 5:23 अपराह्न

views 24

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का किया आग्रह

मुंबई और उसके उपनगरों में तेज वर्षा लगातार जारी है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री शिंदे ने कहा कि सभी आपातकालीन एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि सड़क और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया है, लेकिन शहर के निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सभी जलभराव वाले स्थानों पर बीएमसी के अधिकारी मौजूद हैं। मुंबई ...

जुलाई 8, 2024 2:23 अपराह्न

views 58

मुंबई के विभिन्न इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ

मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज मूसलाधार बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहर में देर रात एक बजे से सुबह सात बजे तक छह घंटे की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर 4.4 मीटर की ऊंची लहर के साथ मुंबई में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने राज्य की विधानसभा में कहा कि यह स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।  

जून 30, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 34

मुंबई: विधि और न्याय मंत्रालय का विधि कार्य विभाग ‘आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ’ शीर्षक से आयोजित कर रहा है सम्मेलन 

विधि और न्याय मंत्रालय का विधि कार्य विभाग आज मुंबई में 'आपराधिक न्याय प्रणाली के प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ' शीर्षक से एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य न्यायाधीशों, अभियोजकों, वकीलों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों, जांच एजेंसियों, जिला प्रशासन अधिकारियों, कानून के शिक्षक और विद्यार्थियों तथा नागरिकों के बीच तीन नए आपराधिक कानूनों- 'भारतीय न्याय संहिता 2023', 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023' और 'भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023' के बारे में जागरूकता पैदा करना है।     महाराष्ट्र ...

जून 20, 2024 9:31 अपराह्न

views 25

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्‍स जैसी उन्‍नत और उभरती तकनीक वित्‍तीय संस्‍थानों में बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास 

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्‍स जैसी उन्‍नत और उभरती तकनीक वित्तीय संस्थानों में बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं। मुंबई में रिजर्व बैंक के कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में श्री दास ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग भविष्‍य के परिणामों के अनुमान लगाने वाले विश्लेषण को और सुदृढ कर सकते हैं। इससे बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां संभावित खतरों और रुझानों की अधिक सटीकता से पहचान ...

जून 20, 2024 12:54 अपराह्न

views 65

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगातार बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। कल और आज सुबह के बीच मुंबई शहर में 19.98 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 29.56 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 59.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने मुंबई शहर के लिए मध्यम बारिश का येलो अलर्ट, पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट तथा ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, रत्नागिरी, चंद्रपुर और गढ़चिरौली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जून 15, 2024 12:46 अपराह्न

views 26

मुंबई के पेडर रोड स्थित फिल्म डिवीजन परिसर में शाम चार बजे शुरू होगा 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव- 2024 आज शाम चार बजे मुंबई के पेडर रोड स्थित फिल्म डिवीजन परिसर में शुरू हो रहा है। दिल्ली, कोलकाता, पुणे और चेन्नई में भी इसकी स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी, जिससे देश भर के दर्शकों तक महोत्सव की पहुंच बढ़ जाएगी। ये चार शहर भी इस शानदार रेड-कार्पेट इवेंट के साक्षी बनेंगे।

जून 15, 2024 11:09 पूर्वाह्न

views 28

मुंबई: वडाला में तीन मंजिला इमारत की दीवार का एक हिस्सा गिरने से दो महिलाओं की मौत

मुंबई के पास वडाला में कल रात तीन मंजिला इमारत की दीवार का एक हिस्सा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। बीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल के अनुसार, वडाला के एंटॉप हिल इलाके में तीसरी मंजिल की दीवार का हिस्सा ढह गया। दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।