नवम्बर 25, 2025 4:44 अपराह्न

views 113

इथियोपिया में ज्वालामुखी के फटने के कारण मुंबई से होकर जाने वाली सभी उड़ानें रद्द

इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने के कारण चेन्नई से मुंबई और मुंबई से होकर जाने वाली सभी उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं। इसके कारण एयर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज़ की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। लंदन से चेन्नई जाने वाली उड़ानें कम से कम तीन घंटे देरी से चल रही हैं।    

अक्टूबर 30, 2025 9:10 अपराह्न

views 253

महाराष्‍ट्र: मुंबई में बंधक बनाए गए 17 बच्‍चों और एक वरिष्‍ठ नागरिक सहित 19 लोगों को सुरक्षित मुक्‍त कराया गया

महाराष्‍ट्र में मुंबई के पोवई इलाके में 17 बच्‍चों और एक वरिष्‍ठ नागरिक सहित बंधक बनाए गए 19 लोगों को सुरक्षित मुक्‍त करा लिया गया है। पोवई के एक स्‍टूडियो में इन्‍हें बंधक बनाया गया था। पुलिस और अग्निशमन दलों ने सफलतापूर्वक बचाव कार्रवाई की। संदिग्‍ध अपहरणकर्ता को हिरासत में ले लिया गया है। आरंभिक सूचना के अनुसार लगभग 15 वर्ष के बच्‍चों को ऑडिशन के लिए स्‍टूडियो में बुलाया गया था।    

अगस्त 16, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुम्‍बई में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर में कल सुबह से ही रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। आज तड़के कई स्‍थानों पर तेज बौछारे पड़ी। लगातार वर्षा से अनेक भागों में जल-जमाव हो जाने से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। मुम्‍बई पुलिस ने यात्रा परामर्श जारी किया है और अनावश्‍यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।   मौसम विभाग ने रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा पालघर और ठाणे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।   

अगस्त 16, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 47

मुंबई के विक्रोली इलाके में देर रात भूस्खलन में दो लोगों की मौत, दो घायल

महाराष्ट्र में मुंबई के विक्रोली में कल रात चट्टाने खिसकने से दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गये। यह घटना रात करीब 2 बजे पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर खिसककर एक झोपड़ी पर गिरने से हुई।   घटना की जाँच जारी है।  

मार्च 6, 2025 12:26 अपराह्न

views 92

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में मुरली देवड़ा मेमोरियल डायलॉग के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

फ़रवरी 27, 2025 1:43 अपराह्न

views 128

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में ‘भारत कॉलिंग सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन किया

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में 'भारत कॉलिंग सम्मेलन 2025' का उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत समेत सरकार की रणनीतिक पहलें नवाचार और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा दे रही है। उन्‍होंने कहा कि पहले उत्पादों की गुणवत्ता बड़ी चिंता का विषय थी लेकिन आज देश गुणवत्ता क्रांति के महत्‍वपूर्ण पडाव पर है। उन्‍होंने कहा कि हमें आधुनिक विनिर्माण तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता है...

फ़रवरी 27, 2025 12:32 अपराह्न

views 18

कल मुंबई में एक रोड शो में भाग लेंगे केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी

    केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी कल मुंबई में एक रोड शो में भाग लेंगे। कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित इस रोड शो में कोयला क्षेत्र में निवेश के अवसरों और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रमुख हितधारकों, उद्योग जगत के लोगों और निवेशकों को एक साथ लाएगा।     कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त, कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रूपिंदर बरार और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।     मुंबई में होने वाला यह आयोजन उद्योग सह...

फ़रवरी 27, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 45

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम उद्योग जगत के नेताओं, सरकारी अधिकारियों और हितधारकों को केंद्रीय बजट 2025 में समुद्री क्षेत्र की प्रमुख घोषणाओं और भारत के समुद्री विकास पर उनके प्रभाव पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाएगा।     बैठक में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी अधीनस्थ संगठन, प्रमुख समुद्री देशों के महावाणिज्य दूतावास, समुद्री संघ और प्रमुख समुद्री उद्योग से ज...

फ़रवरी 21, 2025 1:16 अपराह्न

views 39

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वाहन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    मुंबई अपराध शाखा ने आज सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से अभय गजानन शिंगणे और मंगेश वायल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के वाहन को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। गोरेगांव और जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशनों, मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह धमकी कल भेजी गई थी।       अपराध शाखा की जांच के बाद संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपियों ने धमकी भरा ईमेल भेजने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच जारी है।

फ़रवरी 19, 2025 9:19 पूर्वाह्न

views 31

नवी मुंबई में हुआ एमएसएमई पर विशेष ध्‍यान देते हुए कारोबार में सुगमता पर जीएसटी एवं सीमा शुल्क आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    करदाता सेवा महानिदेशालय, मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की पश्चिमी भारत क्षेत्रीय परिषद शाखा के साथ कल नवी मुंबई में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। गोष्‍ठी का विषय था- एमएसएमई पर विशेष ध्‍यान देते हुए कारोबार में सुगमता पर जीएसटी एवं सीमा शुल्क आउटरीच कार्यक्रम। गोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के करदाता सेवा महानिदेशक महेश कुमार रस्तोगी ने इस बात पर जोर दिया कि वस्तु एवं सेवा कर एक संघीय कर होने के कारण जीएसटी परिषद के माध्यम से...