अगस्त 21, 2024 8:12 पूर्वाह्न अगस्त 21, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 1

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में होगा शुरू

उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र राज्‍य के चमोली जिले में स्थित ग्रीष्‍मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में शुरू होगा। सत्र के दौरान सरकार पूरक बजट के साथ कई महत्‍वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। चमोली जिला प्रशासन ने इस सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सत्र में भागीदारी करने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित सभी मंत्री और विधायक कल गैरसैंण पहुंच चुके हैं। केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विधानसभा सत्र के लिए सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार विधानसभा ...

जुलाई 29, 2024 5:01 अपराह्न जुलाई 29, 2024 5:01 अपराह्न

views 4

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज शुरू हो गया। यह सत्र शुक्रवार तक चलेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनियुक्‍त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में चार नए मंत्रियों का परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने श्री माता प्रसाद पांडे को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि विपक्ष मौजूदा मानसून सत्र में बहुमूल्य योगदान देगा। श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट फरवरी 2024 में ही पारित हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तम...

जुलाई 26, 2024 10:16 पूर्वाह्न जुलाई 26, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 6

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू,   2 अगस्त तक चलेगा सत्र

       झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र 2 अगस्त तक चलेगा और इसकी छह बैठकें होंगी। चुनाव से पहले पांचवीं झारखंड विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा।      सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है क्योंकि विपक्षी भाजपा ने भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और घुसपैठ जैसे विभिन्न मोर्चों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को घेरने का फैसला किया है।