सितम्बर 9, 2024 8:39 अपराह्न

views 32

देश में एक व्‍यक्ति में मंकी पॉक्‍स संक्रमण की पुष्टिः स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि देश में एक व्‍यक्ति में मंकी पॉक्‍स संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसने हाल ही में मंकी पॉक्‍स संक्रमणग्रस्‍त देश की यात्रा की थी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि रोगी को विशेष अस्‍पताल में अलग रखा गया है। रोगी की हालत फिलहाल स्थिर है।   मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल नागरिकों के लिए किसी व्यापक संक्रमण के खतरे का कोई संकेत नहीं है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए संपर्कों का पता लगाने और निगरानी सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय सक्रिय रूप से लागू हैं।     मंत्रालय ने बताय...

अगस्त 19, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 21

केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्‍स से निपटने की तैयारियों तथा जन स्‍वास्‍थ्‍य उपायों की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ पी.के. मिश्रा की अध्‍यक्षता में कल एक बैठक हुई जिसमें देश में मंकीपॉक्‍स से निपटने की तैयारियों तथा जन स्‍वास्‍थ्‍य उपायों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंकीपॉक्‍स की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।     प्रधान सचिव ने राज्‍यों से इस बीमारी का तत्‍काल पता लगाने के प्रभावी उपाय करने और इसकी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने इस काम के लिए प्रयोगशालाओं का नेटवर्क बढ़ाने के भी निर्देश दिए। फिलहाल देश...

अगस्त 18, 2024 4:53 अपराह्न

views 4

बांग्लादेश सरकार ने  मंकीपॉक्‍स मामलों को देखते हुए आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया

    बांग्लादेश सरकार ने दुनिया में बढ़ते मंकीपॉक्‍स मामलों को देखते हुए इससे प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है। ढाका के  हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल से इन यात्रियों के तापमान की जांच शुरू की गई है। बांग्लादेश में अब तक मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।     विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका में तेजी से बढते मंकीपॉक्‍स के मामलों को देखते हुए इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इस बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा ...

अगस्त 17, 2024 8:21 अपराह्न

views 15

दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अफ्रीका में मंकीपॉक्‍स के तेजी से फैलने पर गहरी चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है  

 दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अफ्रीका में मंकीपॉक्‍स के तेजी से फैलने पर गहरी चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने मंकीपॉक्‍स के प्रकोप से निपटने में इस महाद्वीप के लिए अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सहायता का आह्वान किया है। महामारी रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर अफ्रीकी संघ के नेतृत्‍व के रूप में श्री रामाफोसा ने अफ्रीकी महाद्वीप में मंकीपॉक्‍स के प्रकोप की वर्तमान स्थिति पर आज एक वक्‍तव्‍य जारी किया। उन्‍होंने कहा कि 2024 में  अफ्रीकी संघ के 13 सदस्‍य राज्‍यों में मंकीपॉक्‍स के कुल 17 हज...

अगस्त 17, 2024 5:39 अपराह्न

views 5

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मरीज सामने नहीं आया है

       स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मरीज सामने नहीं आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकीपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में एक बैठक में मंकीपॉक्स की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती उपाय किए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें किसी मरीज के सामने आने पर सभी हवाई अड्डों, बंदरगाहों और ग्राउंड क्रॉसिंग पर स्वास्थ्य इकाइयों को सं...