जुलाई 3, 2024 10:13 पूर्वाह्न

views 27

मध्य प्रदेश:  आज विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी राज्य की मोहन यादव सरकार

  मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार आज विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी। राज्य के उपमुख्‍य मंत्री और वित्‍त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे। श्री देवड़ा ने बताया कि राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था प्रगति पर है। उन्‍होंने यह भी बताया कि सरकार को बजट तैयार करने से पहले चार हजार से भी अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। 

जून 16, 2024 12:20 अपराह्न

views 27

मध्यप्रदेश: राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान सहित राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा किया जाएगा अभिनंदन 

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया है कि राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और श्रीमती सावित्री ठाकुर का आज शाम पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। स्‍वागत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।