फ़रवरी 20, 2025 12:07 अपराह्न

views 33

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने कामना की कि दोनों राज्यों के लोग प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखेंगे।   Greetings to the people of Arunachal Pradesh and Mizoram on Statehood Day. Blessed by M...

फ़रवरी 19, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 25

मिजोरम विधानसभा का बजट सत्र आज राज्‍यपाल के पारंपरिक अभिभाषण के साथ शुरू होगा

    मिजोरम विधानसभा का बजट सत्र आज राज्‍यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) विजय कुमार सिंह के पारंपरिक अभिभाषण के साथ शुरू होगा। इस सत्र के लिए विधानसभा अध्‍यक्ष लालबियाकज़मा ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक सहित चार सरकारी विधेयक को पेश करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, तीन अन्य सरकारी विधेयक विधानसभा अध्‍यक्ष के पास स्‍वीकृति के लिए लंबित हैं।     सदन में जवाब देने के लिए 85 गैर-सरकारी संकल्‍प और आठ सौ 33 तारांकित प्रश्न तथा लिखित उत्तर के लिए 96 अतारांकित प्रश्न भी बजट सत्र में रखे जाएंगे।

अक्टूबर 23, 2024 7:42 अपराह्न

views 24

मिजोरम के राज्‍यपाल डॉ हरी बाबू कम्‍भमपति ने कहा है कि मिजोरम को शांति का द्वीप घोषित किया जा सकता है

मिजोरम के राज्‍यपाल डॉ हरी बाबू कम्‍भमपति ने कहा है कि मिजोरम को शांति का द्वीप घोषित किया जा सकता है। मिजोरम के कोलासिब जिले में आज भारत को जानो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने ये बात कही। डॉ कम्‍भमपति ने कहा कि 20 वर्षो के उग्रवाद के बीच मिजोरम समझौता समय की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्‍होंने कहा कि भारत को जानो एक महत्‍वपूर्ण पहल है क्‍योंकि अपने देश के बारे में जानकारी रखना हर नागरिक की जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने आगे कहा कि पूर्वोत्‍तर में 200 से ज्‍यादा जातीय समुदाय हैं और 220 से ज्‍याद...