दिसम्बर 4, 2025 5:33 अपराह्न
70
आईटीओ पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लॉन्च, सीएम रेखा गुप्ता ने धूल नियंत्रण उपायों का निरीक्षण किया
राजधानी को प्रदूषण-मुक्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आईटीओ पर स्थित नए मिस्ट स्प्रे सिस्टम की शुरुआत की, जिससे धूल नियंत्रण में मदद मिलेगी और वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा। निरीक्षण करते हुए, श्रीमती गुप्ता ने अधिकारियों से इसके संचालन, असर तथा क्षेत्र में धूल कम होने की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदूषण और सफाई में कोताही बरतने वाले सरकारी संस्थानों पर तत्काल चालान काटकर जुर्माना वसूला जाए। वहीँ ब...