दिसम्बर 20, 2025 8:46 अपराह्न
51
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्यपाल आनंदी बेन आज लखनऊ में, किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बडी स्वास्थ्य बीमा योजना है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपनी स्वास्थ्य सेवा जरूरतों को पूरा कर रहा है बल्कि दुनियाभर के लोगों को सेवा दे रहा है। समारोह में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी उपस्थित थे।