सितम्बर 5, 2025 7:36 पूर्वाह्न

views 34

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को, मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि पैगंबर मुहम्मद ने लोगों को एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया था।   राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन सभी को उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने और समाज में शांति एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोग पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं से प्रेरणा लेंगे और प्रेम एवं भाईचारे की भावना से आगे बढ़ेंगे।