जुलाई 20, 2024 1:48 अपराह्न

views 18

हैती में नाव में आग लगने से 40 प्रवासियों की मौत

    हैती में उत्‍तरी तट पर एक नाव में आग लगने से 40 प्रवासियों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गये। नाव में 80 से अधिक लोग सवार थे। यह नाव हैती से टर्क्स एण्‍ड कैकॉस द्वीप जा रही थी।       संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अन्‍तोनियो गुतेरस के उप प्रवक्‍ता फरहान हक ने कहा कि हैती के तट रक्षक बलों ने 41 प्रवासियों को बचा लिया है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रवासी संगठन के सहयोग से स्‍थानीय अधिकारी बचाये गये इन प्रवासियों को चिकित्‍सा सेवाएं, भोजन, पानी और मनोवैज्ञानिक सहायता मुहैया करा रहे हैं।       ...