जून 22, 2024 9:10 पूर्वाह्न जून 22, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 19

संपन्न हुआ 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, प्रतिनिधियों और फिल्म पंजीकरण की संख्या इस संस्करण में रही सबसे अधिक

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एम.आई.एफ.एफ. 2024) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन के साथ कल रात संपन्न हो गया। महोत्सव के निदेशक पृथुल कुमार ने बताया कि एमआईएफएफ के इस संस्करण में प्रतिनिधियों और फिल्म पंजीकरण की संख्या सबसे अधिक रही।

जून 21, 2024 2:06 अपराह्न जून 21, 2024 2:06 अपराह्न

views 16

आज  होगा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह , इस साल तीन भारतीय फिल्मों सहित चौदह फिल्में गोल्डन कोंच की दौड़ में  

  मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह आज शाम होगा। सिनेप्रेमियों के बीच सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन कोंच पुरस्कार को लेकर प्रत्याशा बढ़ रही है। समापन समारोह में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस साल तीन भारतीय फिल्मों सहित चौदह फिल्में गोल्डन कोंच की दौड़ में हैं।  इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय लघु फिक्शन फिल्म और एनिमेशन फिल्म को सिल्वर कोंच पुरस्कार और 5-5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित ...

जून 21, 2024 10:46 पूर्वाह्न जून 21, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 13

18वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आज हो रहा है समापन, 61 भाषाओं में 59 देशों की 314 फिल्मों का हुआ इस आयोजन में प्रदर्शन

18वां मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) का आज समापन हो रहा है। सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत इस महीने की 15 तारीख को चार्ली हैमिल्टन जेम्स द्वारा निर्देशित 'बिली एंड मौली: एन ओटर लव स्टोरी' के भारत प्रीमियर के साथ हुई थी।  इस वर्ष के एमआईएफएफ में 61 भाषाओं में 59 देशों की 314 फिल्में प्रदर्शित की गईं। इनमें 8 विश्व प्रीमियर, 5 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 18 एशिया प्रीमियर और 21 भारत प्रीमियर शामिल हैं। देश भर के दर्शकों तक महोत्सव की पहुंच बढ़ाने के लिए मुंबई के अलावा दिल्ली, कोलकाता, पुणे...

जून 20, 2024 9:24 पूर्वाह्न जून 20, 2024 9:24 पूर्वाह्न

views 17

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में दिव्यांग छात्रों के लिए प्रदर्शित की गई भारतीय सांकेतिक भाषाओं वाली विशेष फिल्में

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के 18वें संस्करण में कल 5वें दिन दिव्यांग छात्रों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषाओं वाली विशेष फिल्में प्रदर्शित की गईं। इन फिल्‍मों में लिटिल कृष्णा, द क्रॉस ओवर और जय जगन्नाथ जैसी श्रृंखला फिल्मों के अंक शामिल थे। संस्कारधाम विद्यालय और विक्‍टोरिया मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि पहली बार फिल्‍म महोत्सव के पूरे दल को इस आयोजन में सहानुभूति की भावना सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।      इ...

जून 19, 2024 8:29 पूर्वाह्न जून 19, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 18

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज पांचवा दिन, दिखाई जाएंगी कई फिल्में

18वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी है। महोत्‍सव में 59 देशों की 61 भाषाओं में कुल 314 फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। 15 जून को शुरू हुए इस महोत्सव का समापन शुक्रवार, 21 जून को होगा।    18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं। महोत्‍सव के पांचवे दिन आज मेमोरी फुट प्रिंट्स, विल विद विंग्स, मैं थांसु दूर नहीं, गंदी बात, इंडिया होप्स 24 और दो अंतरराष्ट्रीय फिल्म विग्नेश कुमुलाई और अगेंस्ट द टाइड दिखाई जाएंगी।  ...

जून 17, 2024 11:40 पूर्वाह्न जून 17, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 21

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी, आज दिखाई जाएंगी कई फिल्में

वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्मों का 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में जारी है। महोत्‍सव में आज फ्रॉम द शैडोज़, डिप्ड इन ब्लैक, संडे मॉर्निंग, हाउस ऑफ एक्जिस्टेंस, अवर, सिबुक, फ्लॉवरिंग मैन, लेटर टू ए पिग, द बॉक्स सहित कई फिल्में दिखाई जाएंगी।     सुबह के सत्र में 'अनलॉकिंग द फोर्स: चैनलिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स टू ड्राइव सोशल चेंज' और 'अनवीलिंग हर स्टोरी: एक्सप्लोरिंग वीमेन्स नैरेटिव्स थ्रू डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग' विषयों पर पैनल चर्चाएं निर्धारित हैं।   इस वर्ष फि...