अगस्त 16, 2025 8:06 पूर्वाह्न अगस्त 16, 2025 8:06 पूर्वाह्न
2
मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा में आज मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने आज कोंकण और गोवा में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में मूसलाधार वर्षा हो सकती है जबकि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे और मराठवाड़ा में तेज़ बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, सौराष्ट्र, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज वर्षा का अनुमान है। अंडम...