दिसम्बर 12, 2025 7:59 पूर्वाह्न दिसम्बर 12, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 46

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी हिस्सों, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की आशंका है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिसा में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। उधर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बेह...

दिसम्बर 9, 2025 8:03 अपराह्न दिसम्बर 9, 2025 8:03 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्‍यक्‍त की है। मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की ...

नवम्बर 21, 2025 1:44 अपराह्न नवम्बर 21, 2025 1:44 अपराह्न

views 24

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।   विभाग ने अगले दो दिन में पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान लगाया है।   इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 दर्ज किया गया।   खराब...

नवम्बर 3, 2025 8:14 अपराह्न नवम्बर 3, 2025 8:14 अपराह्न

views 33

पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिन में तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। वहीं, अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।     इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज शाम 4 बजे तक 309 एक्‍यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ...

अक्टूबर 15, 2025 8:22 अपराह्न अक्टूबर 15, 2025 8:22 अपराह्न

views 126

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की ऑरेज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है।   मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों में ओडिशा, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल के तटों और लक्षद्वीप में भी तूफानी मौसम की भविष्यवाणी की है।    

सितम्बर 12, 2025 2:15 अपराह्न सितम्बर 12, 2025 2:15 अपराह्न

views 25

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले तीन – चार दिन में मूसलाधार वर्षा का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले तीन - चार दिन में मराठवाड़ा और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आज पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, लद्दाख, ओडिशा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि आज उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मुंबई और तेलंगाना में तेज बारिश हो सकती है।    

सितम्बर 1, 2025 7:50 अपराह्न सितम्बर 1, 2025 7:50 अपराह्न

views 36

दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज दोपहर से तेज बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन दशमलव सात डिग्री सेल्सियस कम, 30 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 23 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने क...

अगस्त 17, 2025 11:42 पूर्वाह्न अगस्त 17, 2025 11:42 पूर्वाह्न

views 29

जम्मू-कश्मीर: मौसम विभाग ने खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा और कठुआ सहित जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।   वहीं डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर संभाग के कुछ स्थानों पर तेज़ हवा के साथ मध्यम से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। लोगों को इस दौरान जलाशयों, न...

अगस्त 17, 2025 7:45 पूर्वाह्न अगस्त 17, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 22

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के तटवर्ती और दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा गुजरात के कुछ इलाक़ों में कल अत्यधिक तेज वर्षा की आशंका है। कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्रप्रदेश और यानम में अगले दो दिन बहुत तेज वर्षा हो सकती है। दिल्ली में अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की वर्षा होने का अनुमान है।    

अगस्त 16, 2025 9:18 पूर्वाह्न अगस्त 16, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 16

मौसम विभाग ने गोवा में 20 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने गोवा में 20 अगस्त तक तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 16, 18 और 19 अगस्त को तेज वर्षा और 17 अगस्त को अत्यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी और दक्षिणी गोवा में 30-40 किमी से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।   अत्‍यधिक वर्षा से निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए स्‍थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तटीय क्षेत्रों में 55-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।        म...