जुलाई 8, 2024 8:48 अपराह्न

views 24

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32 दशमलव 2 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम रहते हुए 25  दशमलव 6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री...

जुलाई 8, 2024 5:23 अपराह्न

views 15

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का किया आग्रह

मुंबई और उसके उपनगरों में तेज वर्षा लगातार जारी है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री शिंदे ने कहा कि सभी आपातकालीन एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि सड़क और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया है, लेकिन शहर के निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सभी जलभराव वाले स्थानों पर बीएमसी के अधिकारी मौजूद हैं। मुंबई ...

जून 29, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 14

राजस्थान और उत्तर प्रदेश कई राज्यों के शेष भागों में की ओर पहुंचा मानसून: मौसम विभाग  

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, गुजरात

जून 27, 2024 8:55 अपराह्न

views 20

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया 

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण, बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में गंभीर जलभराव की खबर है।  कई हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हो गई हैं। पथानामथिट्टा, इडुक्की, वायनाड, तिरुवनंतपुरम और अन्य स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और  नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया  है । विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और समुद्री कटाव की सूचना मिली है। गंभीर रूप से प्रभावित नौ जिलों में राष्ट्रीय  आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की जा रही हैं...

जून 23, 2024 9:49 पूर्वाह्न

views 11

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक केरल, कर्नाटक और गोवा में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक केरल, कर्नाटक और गोवा में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान तमिलनाडु, महाराष्‍ट्र और गुजरात के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वोत्‍तर भारत और पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा जारी रहेगी।   उत्तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक गरज के साथ आंधी-वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली में अगले दो दिन तक तेज गर्मी की स्थ...

जून 21, 2024 8:58 अपराह्न

views 11

मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा में तेज बारिश का अनुमान जताया

   मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा में तेज बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों, विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ गया है। मौसम ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास स्थित है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा और उपहिमालयी प...