अगस्त 15, 2024 12:50 अपराह्न

views 25

न्यूयार्क शहर में भारत दिवस परेड में देश के धर्मों और विविधता में एकता के प्रतीक प्रदर्शित किये जायेंगे

न्यूयार्क शहर में भारत दिवस परेड में देश के धर्मों और विविधता में एकता के प्रतीक प्रदर्शित किये जायेंगे। 42वीं भारत दिवस परेड रविवार को आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार इस परेड में हिंदू, इस्लाम, सिख और इसाई धर्मों के प्रतीक प्रदर्शित किये जायेंगे। इस अवसर पर एम्पायर स्टेट भवन में रात में भारतीय तिरंगा जगमगाएगा। भारतीय कलाकार जहीर इक्बाल इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि होंगे।