फ़रवरी 28, 2026 9:03 अपराह्न

views 55

भारत ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया; पश्चिम एशियाई देशों में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने को कहा

भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव को बढ़ने से रोकने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र में भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और उन्हें...

नवम्बर 21, 2025 11:31 पूर्वाह्न

views 39

विदेश मंत्रालय में सचिव सिबी जॉर्ज ने ब्रसेल्स में यूरोपीय विदेश सेवा के सचिव बेलेन मार्टिनेज कार्बोनेल के साथ बैठक की

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी देशों के मामलों के सचिव, सिबी जॉर्ज ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्‍यालय में यूरोपीय विदेश सेवा के सचिव, बेलेन मार्टिनेज कार्बोनेल के साथ बैठक की। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता, रणधीर जायसवाल ने कहा कि बैठक में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ।   श्री जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने अगले भारत-यूरोपीय संघ सम्‍मेलन से पहले संयुक्त भारत-यूरोपीय संघ व्यापक रणनीति की रूपरेखा की भी समीक्षा की। श्री जायसवाल ने कहा ...

अक्टूबर 30, 2025 8:27 अपराह्न

views 104

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट दी: विदेश मंत्रालय

अमरीका ने ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट दी है। आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत को प्रतिबंधों से छह महीने की छूट मिली है। यह छूट 29 अक्‍तूबर से प्रभावी हो गई है। प्रवक्‍ता ने इस बात की भी पुष्टि की कि कुछ भारतीय कम्‍पनियों को चीन से दुर्लभ खनिजों के आयात के लिए लाइसेंस मिला है।   विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमरीका के साथ लगातार संपर्क में है। ...