जून 20, 2024 9:35 अपराह्न जून 20, 2024 9:35 अपराह्न
10
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, असम और मेघालय में अगले दो दिन तक तेज वर्षा जारी रह सकती है। इसके बाद कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन में देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी नहीं रहेगी। हालांकि, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में 23 जून तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। विभाग ने बताया कि उत्तर अरब साग...