अक्टूबर 20, 2024 7:15 अपराह्न अक्टूबर 20, 2024 7:15 अपराह्न

views 5

दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण राजधानी दिल्ली में आयोजित

दिल्ली हाफ मैराथन का 19वां संस्करण आज राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, भारतीय नौसेना के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों ने हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में ओलंपिक चैंपियन युगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता और महिला वर्ग में इथियोपिया की अलेमाद्दिस ईयायु ने पहला स्थान हासिल किया।     यह मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई जो भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, सी-हेक्सागोन, कर...

अक्टूबर 19, 2024 8:01 अपराह्न अक्टूबर 19, 2024 8:01 अपराह्न

views 7

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन दौड़ के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कल आयोजित होने वाली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन दौड़ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल की सेवाएं कल एयरपोर्ट और ग्रे लाइन को छोड़कर, सभी लाइनों पर तड़के तीन बजकर पंद्रह मिनट से शुरू होगी। हालांकि इस दौरान केवल दौड़ के लिए पंजीकृत प्रतिभागियों को ही रेल यात्रा करने की अनुमति होगी। सुबह छह बजे से, मेट्रो रेल अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही परिचालित की जायेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि प्रतिभागियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए, जेएलएन स्टेडियम, ज...

जुलाई 14, 2024 2:17 अपराह्न जुलाई 14, 2024 2:17 अपराह्न

views 14

केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत इन पेरिस ओलम्पिक मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया

 केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज नई दिल्‍ली में जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में भारत इन पेरिस ओलम्पिक मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्‍चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी भाग लेने के लिये प्रोत्‍साहित करने की अपील की। उन्‍होंने खेल के विकास में सरकार के महत्‍वपूर्ण निवेश का भी उल्‍लेख किया।   पेरिस ओलम्पिक से पहले इस मैराथन का आयोजन किया गया है। ओ‍लम्पिक खेल 26 जुलाई से शुरू होंगे।