अक्टूबर 8, 2024 4:28 अपराह्न

views 29

जनता ने कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है- केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने यह संदेश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का राज्य की जनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। श्री खट्टर ने कहा कि यह हरियाणा में एक रिकॉर्ड है कि कोई पार्टी तीसरी बार सत्ता में आई है।

अगस्त 1, 2024 1:59 अपराह्न

views 20

सरकार ने पिछले वर्ष देश में करीब 13 लाख फाइव स्टार एनर्जी सेविंग एलईडी बल्ब बांटे

  सरकार ने पिछले वर्ष देश में करीब 13 लाख फाइव स्टार एनर्जी सेविंग एलईडी बल्ब बांटे हैं। ये बल्ब ऊर्जा बचाने में मदद करते हैं। इसे एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।         आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि देश में एलईडी बल्बों की पर्याप्त उपलब्धता है और अकेले उत्तर प्रदेश में अब तक दो करोड साठ लाख से अधिक बल्ब वितरित किए जा चुके हैं।

जुलाई 12, 2024 1:38 अपराह्न

views 17

आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया 

आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्‍ल्यूडी) की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया है। नई दिल्ली में 170 वें सीपीडब्ल्यूडी वार्षिक दिवस पर एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने परियोजनाओं में अधिक पारदर्शिता और कम लागत की आवश्यकता पर भी जोर दिया। श्री मनोहर लाल ने इंजीनियरों और अधिकारियों से नयी तकनीक अपनाने को कहा।