सितम्बर 21, 2024 5:36 अपराह्न

views 36

कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी को धमकी देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी- कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

    कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज जम्‍मू में कहा है कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी को धमकी देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता के अनुसार श्री खरगे ने जोर देकर कहा है कि वह राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के सामने नहीं झुकेगी। श्री खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाये। कांग्रेस अध्‍यक्ष न...

जुलाई 21, 2024 1:42 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे आज 82 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री खरगे के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।     कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी श्री खरगे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने श्री खरगे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

जून 24, 2024 1:59 अपराह्न

views 23

कांग्रेस ने नीट परीक्षा, पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना और महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की

कांग्रेस ने आज नीट परीक्षा, पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना के साथ-साथ महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर इन मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए पार्टी सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान को कमजोर कर रही है, इसीलिए संसद सत्र के पहले दिन विपक्षी सांसद अपने हाथ में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे।

जून 17, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 26

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कल नई दिल्‍ली में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री रिजिजू ने कहा कि श्री खरगे ने अपने जीवन के अनेक महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्‍होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष राष्ट्रहित में साथ मिलकर काम करेंगे।   18वीं लोकसभा का पहला सत्र इस महीने की 24 तारीख से शुरू होगा। सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,...