अक्टूबर 17, 2024 7:27 अपराह्न

views 23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत और मलावी के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत और मलावी के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। मलावी के लिलोंग्वे में भारत-मलावी व्यापार सम्मेलन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत 1964 में मलावी की स्वतंत्रता के तुरंत बाद उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले पहले देशों में से एक था। उन्होंने कहा कि भारत और मलावी के बीच वाणिज्यिक संबंध ऐतिहासिक हैं। भारत वर्तमान में मलावी का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनो देश ...

जून 11, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 12

मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा समेत 10 लोगों को ले जा रहा विमान लापता, खोज एवं बचाव अभियान जारी

मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा एक विमान लापता हो गया है। मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा के कार्यालय के बयान के अनुसार, मलावी रक्षा बल के विमान का संपर्क कल राजधानी लिलोंग्वे से निकलने के बाद रडार से टूट गया। विमान में इक्‍यावन वर्षीय उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी और आठ अन्य लोग सवार थे। यह राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ लेकिन लगभग 45 मिनट बाद मज़ुज़ू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी निर्धारित लैंडिंग में विफल रहा। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।