जुलाई 13, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 172

महाराष्‍ट्र: नगर परिषद और नगर पंचायतों के उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को होगा मतदान

  महाराष्‍ट्र में कई नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए उप-चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने नगर पंचायत और नगर परिषदों के 11 रिक्‍त स्‍थानों के लिए उप-चुनाव की घोषणा की। हथकांग्‍ले नगर पंचायत और कोल्‍हापुर जिला परिषद के अध्यक्ष का उप-चुनाव भी कराया जाएगा। नामांकन पत्र भरने की काम 18 से 24 जुलाई तक चलेगा। 25 जुलाई को पर्चेां की जांच होगी। मतगणना 12 अगस्त को होगी।  

जुलाई 11, 2024 12:49 अपराह्न

views 5

महाराष्ट्र: आज होगा धर्मवीर स्‍वराज्‍य रक्षा छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई तटीय सड़क परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ

  महाराष्ट्र में धर्मवीर स्‍वराज्‍य रक्षा छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई तटीय सड़क परियोजना के तीसरे चरण का शुभारंभ आज होगा। तटीय सड़क से हाजी अली से खान अब्दुल गफ्फार खान रोड और हाजी अली आर्म आठ से उत्तर की ओर जाने वाली लेन पर हाजी अली के मुख्य पुल तक अस्थायी यात्रा कर सकेंगे। यह खंड कार्य दिवसों में सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक यात्रा के लिए खुला रहेगा। परियोजना को पूरा करने के लिए सप्ताहांत में यह खंड बंद रहेगा।   इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह प...

जुलाई 11, 2024 9:32 पूर्वाह्न

views 35

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे

    उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। कल उपराष्‍ट्रपति मुंबई के नरसी मोंजी प्रबंधन अध्‍ययन संस्‍थान (एनएमआईएमएस) के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे। श्री धनखड़ राज्‍य सभा में संसदीय परम्पराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का कड़ाई से पालन करने के पक्षधर हैं। उन्‍होंने संसद और विधानमंडल की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने संबंधी सदस्यों में बढ़ती प्रवृति की समय-समय पर आलोचना करते रहे हैं। 

जुलाई 10, 2024 12:52 अपराह्न

views 83

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में आज सुबह सात बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के कलमनुरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में स्थित था। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता चार दशमलव पांच मापी गई। जिला प्रशासन ने किसी भी नुकसान न होने की पुष्टि की है। भूकंप के कारण हिंगोली जिले का ऐतिहासिक किले की मीनार गिर गई। इलाके में 21 मार्च को भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। 

जुलाई 10, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 20

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगभग 50 हजार युवाओं की भर्ती करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य और केन्द्र सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रोत्‍साहन देने के लिए लगभग 50 हजार युवाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया है। उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि इन युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए योजना दूत के रूप में नामित किया जाएगा। योजना दूत जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराने में सहायता उपलब्ध कराएंगे। श्री पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार ने कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 10 पॉलिटेक्निक...

जुलाई 8, 2024 9:09 अपराह्न

views 32

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई महानगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की खबर है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और बुलडाना के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा जिलों के लिए अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई 8, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 34

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुंबई, उपनगरीय मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और शहर में यातायात भी प्रभावित हुआ है। उपनगरीय ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। कल पटरियों पर एक पेड़ गिर जाने के बाद सेंट्रल लाइन पर कसारा और टिटवाला के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई थी।  

जुलाई 4, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 28

महाराष्ट्र: आवासीय समितियों में मतदान केन्द्र बनाने का अभियान चलाएगा निर्वाचन आयोग

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने विशेष सारांश संशोधन 2024 की घोषणा की है। इसके अंतर्गत आयोग विशाल आवासीय समितियों में मतदान केन्द्र बनाने पर ध्यान दे रहा है।   चुनाव आयोग मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए सहकारी आवासीय समितियों के अध्य़क्षों और सचिवों को मतदान केंद्र स्तर पर स्वयंसेवक नियुक्त करेगा। इन स्वयंसेवकों को समितियों में रहने वाले मतदान के पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने और वहां से कहीं और जा चुके लोगों या मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का...

जुलाई 2, 2024 2:13 अपराह्न

views 36

महाराष्‍ट्र में विधान परिषद की चार सीटों के परिणाम घोषित, शिवसेना यूबीटी ने दो और भाजपा व शिवसेना ने एक-एक सीट जीती

महाराष्‍ट्र में विधान परिषद की चार सीटों के परिणाम आ गए हैं। शिवसेना उद्धव बाल ठाकरे (यूबीटी) दल के जे.एम. अभ्यांकर ने मुंबई संभाग स्नातक क्षेत्र से जीत हासिल की है। शिवसेना यूबीटी के ही अनिल परब ने मुंबई संभाग शिक्षक सीट अपने नाम की है। भाजपा के निरंजन डावखरे ने कोंकण स्नातक सीट और शिवसेना के किशोर दराडे ने नाशिक शिक्षक क्षेत्र से जीत हासिल की है। विधान परिषद के चार सदस्यों का छह वर्षीय कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो रहा है। इन सीटों पर 26 जून को मतदान हुआ और पहली जुलाई को मतगणना हुई। 

जून 29, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 45

महाराष्ट्र: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर कल रात दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जालना जिले में समृद्धि राजमार्ग पर कदवांची गांव के पास हुई। यह हादसा तब हुआ जब एक कार ईंधन भरवाने के बाद गलत साइड से राजमार्ग पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही दूसरी कार से टकरा गई। घायलों का इलाज जालना जिला अस्पताल में चल रहा है।