फ़रवरी 21, 2025 1:16 अपराह्न

views 29

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वाहन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    मुंबई अपराध शाखा ने आज सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से अभय गजानन शिंगणे और मंगेश वायल को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के वाहन को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। गोरेगांव और जे.जे. मार्ग पुलिस स्टेशनों, मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह धमकी कल भेजी गई थी।       अपराध शाखा की जांच के बाद संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपियों ने धमकी भरा ईमेल भेजने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच जारी है।

फ़रवरी 21, 2025 10:08 पूर्वाह्न

views 24

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में विवादित टिप्पणी के सिलसिले में समय रैना को भेजा जाएगा एक और समन: महाराष्ट्र साइबर सेल

  महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कहा है कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी के सिलसिले में यूट्यूबर समय रैना को एक और समन भेजा जाएगा। मुंबई पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए रैना को 18 फरवरी को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए।     इससे पहले, रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से अनुरोध किया था कि वह इस समय अमरीका में हैं और 17 मार्च के बाद ही भारत लौट पाएंगे, इसलिए उन्हें वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से बयान दर्ज कराने की अनुमति दी जाए।      साइबर सेल ने रैना के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए बयान व्यक्ति...

फ़रवरी 20, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 80

महाराष्ट्र के पुणे में आज से आयोजित की जा रही है 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता 

    9वीं एशिया आर्थिक वार्ता आज से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जा रही है। एशिया आर्थिक वार्ता भू-अर्थशास्त्र पर विदेश मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम 'ट्रैक 1.5 वार्ता' का हिस्‍सा है। तीन दिन का यह कार्यक्रम पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है। वार्ता का विषय विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान रखा गया है। इस वार्ता में भू-अर्थशास्त्र के प्रमुख समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन, साइबर सुरक्षा की आर्थिक अनिवार्यताएं और हिंद महासाग...

फ़रवरी 19, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 52

महाराष्ट्र: पूरे राज्य में मनाई जा रही है छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 

  छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज पूरे महाराष्ट्र में मनाई जा रही है। इस अवसर पर राज्‍य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।     छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म स्थान शिवनेरी किले में भी एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज सुबह शिवनेरी किले में मौजूद रहेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। जुन्नर जिला आयुक्त जितेंद्र डूडी ने सुबह शिवनेरी किले में पूजा-अर्चना की।     शिवाजी की जयंती की पूर्व संध्या पर कल उप-मुख्यमंत्री ...

नवम्बर 14, 2024 4:35 अपराह्न

views 28

महाराष्ट्र को ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश का नेतृत्व करना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि महाराष्ट्र को 'विकसित भारत' की दिशा में देश का नेतृत्व करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इस दृष्टिकोण के अनुरूप वर्तमान में राज्य में कई आधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाएं चल रही हैं। मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए 70 हजार करोड रुपये की राशि के निवेश समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये गए हैं। श्री मोदी ने कहा कि मराठवाड़ा में 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाएं पहले से चल रही हैं। उ...

नवम्बर 10, 2024 6:23 अपराह्न

views 19

महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर

महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं का समर्थन जुटाने के लिए पूरे राज्‍य में रैलियां, रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जलगांव, मलकापुर और बुलढाना में रैलियों को संबोधित किया। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर और यवतमाल में जनसभाएं की। इससे पहले श्री अमित शाह ने मुम्‍बई में भाजपा का चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। दूसरी ओर कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्...

नवम्बर 9, 2024 7:58 पूर्वाह्न

views 24

महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता कईं रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं।       भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, भारतीय जनता पार्टी के नेता और उप-मुख्‍यंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस तथा अन्‍य नेता प्रधानमंत्री की रैलियों में शामिल होंगे।       राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी...

नवम्बर 7, 2024 8:53 अपराह्न

views 25

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार जोर पकड रहा है

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार जोर पकड रहा है। सभी राजनीतिक दल चुनाव अभियान के माध्‍यम से वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची की जारी किए जाने के बाद अब  कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची  जारी कर दी है।

नवम्बर 6, 2024 6:59 अपराह्न

views 24

महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी के अल्ट्राटेक जेटी से ‘कोंकण रत्न’ नामक एक खुले समुद्र में नौकायन अभियान को कल हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया

महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी के अल्ट्राटेक जेटी से ‘कोंकण रत्न’ नामक एक खुले समुद्र में नौकायन अभियान को कल हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। एक अधिकारी के अनुसार, दस दिन के इस अभियान का उद्देश्य ‘समुद्री स्वच्छता, कार्य और सुरक्षा’ के बारे में जागरूकता पैदा करना है। “हमारा समुद्र - हमारी शान” टैगलाइन वाले इस अभियान में कविताओं, व्याख्यानों और नाटकों के माध्यम से समुद्री पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। ये गतिविधियां   तटीय मार्ग के गांवों, सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में आयोजित की...

नवम्बर 5, 2024 9:01 अपराह्न

views 22

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। राज्‍य में सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव रैलियों को संबोधित कर मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।     मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोरेगांव और पाटन के उम्मीदवारों के पक्ष में सतारा में आयोजित कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने मतदाताओं को लाड़की बहन, अन्नपूर्णा और व्योश्री जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और वादा किया कि महायुति सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी समाज के सभी वर्गों, खासकर किसानों के कल्याण के लिए प्रत...