अगस्त 15, 2025 10:19 पूर्वाह्न

views 38

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, पूरे महाराष्ट्र में दिखाई दी देशभक्ति की लहर

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत, कल पूरे महाराष्ट्र में देशभक्ति की लहर दिखाई दी। सभी वर्गों के लोगों ने राज्य भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पनवेल में, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।   सोलापुर में एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कोल्हापुर में, क्षेत्र की एकता और सांस्कृतिक गौरव की एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पंढरपुर और परभणी में भी इसी तरह की रैलियां निकाली गईं। बड़ी संख्या म...

मार्च 7, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 29

महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूबे

  महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूब गए। गुजरात तट पर मछली पकड़ते समय उनकी नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो मछुआरे घायल हो गए। मछली पकड़ने वाली नाव 18 फरवरी को दस नाविकों के साथ गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गई थी। 16 दिन तक मछली पकड़ने के बाद नाव तट पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना की तुरंत जांच करने और मछुआरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।

मार्च 6, 2025 12:26 अपराह्न

views 92

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में मुरली देवड़ा मेमोरियल डायलॉग के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मार्च 5, 2025 2:17 अपराह्न

views 20

महाराष्ट्र: सपा विधायक अबू आसिम आजमी को बजट सत्र के समापन तक विधानसभा से निलंबित किया गया

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब विवाद के कारण महाराष्ट्र विधानसभा से बजट सत्र के समापन तक निलंबित कर दिया गया है। राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक फैली हुई थीं। उनकी टिप्पणी पर राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में चर्चा हुई। जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उन्हें निलंबि...

मार्च 5, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 78

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले के तमहिनी घाट पर कार और बस की टक्‍कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के तमहिनी घाट पर एक तेज रफ्तार कार और राज्य परिवहन की बस में टक्‍कर से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कल शाम पुणे-मानगांव रोड पर कार चालक के नियन्‍त्रण खो देने के कारण हुई। घायलों का रायगढ़ जिले के उप-जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मार्च 4, 2025 12:46 अपराह्न

views 46

महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा अपना इस्तीफा

  महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। विधान भवन में संवाददाताओं से बातचीत में श्री फडणवीस ने बताया कि उन्होंने श्री मुंडे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसे आगे की कार्यवाही के लिए राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के पास भेज दिया है। बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में श्री मुंडे के करीबी सहयोगियों की कथित संलिप्तता के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है। विपक्षी दल और भाजपा विधायक ...

मार्च 4, 2025 12:39 अपराह्न

views 15

महाराष्ट्र: औरंगज़ेब के बचाव में कथित टिप्पणी को लेकर सपा नेता अबू आज़मी के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज

  महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी प्रमुख और विधायक अबू आज़मी के खिलाफ मुगल शासक औरंगज़ेब का बचाव करने वाली कथित टिप्पणी को लेकर एफ़आईआर दर्ज की गई है। उनके बयान से विवाद पैदा हो गया है, जिसकी सभी राजनीतिक दलों ने तीखी आलोचना की है। विवाद तब शुरू हुआ जब आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में मुंबई में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इसके बाद शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई।

मार्च 4, 2025 6:58 पूर्वाह्न

views 116

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विधान परिषद के सदस्‍यों के राज्य विधानसभा में निर्वाचित हो जाने के कारण यह पांचों सीटें रिक्‍त हो गई थीं। चुनाव की अधिसूचना इस महीने की 10 तारीख को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 मार्च होगी। 27 मार्च को वोट डाले जायंगे और मतगणना भी उसी दिन की जाएगी।

फ़रवरी 27, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 43

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम उद्योग जगत के नेताओं, सरकारी अधिकारियों और हितधारकों को केंद्रीय बजट 2025 में समुद्री क्षेत्र की प्रमुख घोषणाओं और भारत के समुद्री विकास पर उनके प्रभाव पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाएगा।     बैठक में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी अधीनस्थ संगठन, प्रमुख समुद्री देशों के महावाणिज्य दूतावास, समुद्री संघ और प्रमुख समुद्री उद्योग से ज...

फ़रवरी 23, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 42

नौसेना ने सेवा से हटाए गए पोत आईएनएस गुलदार को महाराष्‍ट्र पर्यटन विकास निगम को सौंपा, देश के पहले अंडरवाटर म्‍यूजियम के रूप में किया जाएगा विकसित

  नौसेना ने सेवा से हटाए गए पोत आईएनएस गुलदार को महाराष्‍ट्र पर्यटन विकास निगम को सौंप दिया है। इस पोत को देश के पहले अंडरवाटर म्‍यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे तटवर्ती समुदायों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ेंगे और अंडरवाटर पर्यटन के क्षेत्र में भारत की स्थिति मज़बूत होगी। इस पहल से नौसेना के लिए गोताखोरी प्रशिक्षण देना भी आसान होगा।