दिसम्बर 4, 2025 9:55 अपराह्न दिसम्बर 4, 2025 9:55 अपराह्न
87
महाराष्ट्र ने एक महीने में 45,911 सौर कृषि पंप स्थापित कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
महाराष्ट्र ने 'मगेल त्याला सौर कृषि पंप' योजना के तहत एक महीने के भीतर 45 हजार नौ सौ 11 सौर कृषि पंप स्थापित करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राज्य की बिजली कंपनी एम एस ई डी सी एल ने कहा कि इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है। शेंद्रा एम आई डी सी स्थित ऑरिक सिटी मैदान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज एक प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।