नवम्बर 19, 2025 8:26 पूर्वाह्न नवम्बर 19, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 29

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान - निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।    इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सवेरे सात बजे 389 दर्ज किया गया। खराब वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण के लिए ...

अक्टूबर 30, 2025 9:10 अपराह्न अक्टूबर 30, 2025 9:10 अपराह्न

views 210

महाराष्‍ट्र: मुंबई में बंधक बनाए गए 17 बच्‍चों और एक वरिष्‍ठ नागरिक सहित 19 लोगों को सुरक्षित मुक्‍त कराया गया

महाराष्‍ट्र में मुंबई के पोवई इलाके में 17 बच्‍चों और एक वरिष्‍ठ नागरिक सहित बंधक बनाए गए 19 लोगों को सुरक्षित मुक्‍त करा लिया गया है। पोवई के एक स्‍टूडियो में इन्‍हें बंधक बनाया गया था। पुलिस और अग्निशमन दलों ने सफलतापूर्वक बचाव कार्रवाई की। संदिग्‍ध अपहरणकर्ता को हिरासत में ले लिया गया है। आरंभिक सूचना के अनुसार लगभग 15 वर्ष के बच्‍चों को ऑडिशन के लिए स्‍टूडियो में बुलाया गया था।    

सितम्बर 12, 2025 8:22 पूर्वाह्न सितम्बर 12, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 46

महाराष्ट्र: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सरोवर के सातवें वार्षिकोत्सव में होंगे शामिल

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज नागपुर में ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सरोवर के सातवें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। डॉ. भागवत इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सरोवर का उद्घाटन वर्ष 2018 में हुआ था और यह लगभग 1 लाख 11 हज़ार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अध्यात्म, ज्ञान और मूल्यों का एक विशाल केंद्र है।    

सितम्बर 11, 2025 5:20 अपराह्न सितम्बर 11, 2025 5:20 अपराह्न

views 146

गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्‍ट्र का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया

गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्‍ट्र का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। राष्‍ट्रपति भवन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल पद से सी.पी. राधाकृष्‍णन के इस्‍तीफा देने और भारत के उप-राष्‍ट्रपति के रूप में उनके चयनित होने के बाद आचार्य देवव्रत को यह जिम्‍मेदारी दी गई है।  

सितम्बर 5, 2025 1:01 अपराह्न सितम्बर 5, 2025 1:01 अपराह्न

views 51

महाराष्‍ट्र: जीएसटी दरों में बदलाव से आमजन को मिलती राहत

वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी में केन्‍द्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई कटौती से विभिन्‍न वर्गों को राहत मिली। गृहिणी, विद्यार्थी और किसान- सभी इसका स्‍वागत कर रहे हैं क्योंकि इससे रोज़मर्रा का आर्थिक बोझ कम होगा और समेकित विकास को बढावा मिलेगा।   मुम्‍बई की गृहिणी दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह कटौती गृहिणियों के लिए उपहार है और इससे उन्हें अपने घर को बेहतर तरीक़े से संभालने में मदद मिलेगी।   मुम्‍बई के आठवीं कक्षा के विद्यार्थी वैभव ने कहा कि शैक्षिक वस्तुओं पर जीएसटी में कटौती से कमजोर व...

अगस्त 17, 2025 1:34 अपराह्न अगस्त 17, 2025 1:34 अपराह्न

views 2

मौसम विभाग: अगले सात दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने की 19 तारीख तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी मूसलाधार बारिश जारी रहेगी, जिसमें आज तेलंगाना में तेज बारिश होगी।   तटीय कर्नाटक में अगले दो दिनों के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि कल ओडिशा तट पर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया...

अगस्त 17, 2025 7:45 पूर्वाह्न अगस्त 17, 2025 7:45 पूर्वाह्न

views 21

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के तटवर्ती और दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा गुजरात के कुछ इलाक़ों में कल अत्यधिक तेज वर्षा की आशंका है। कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्रप्रदेश और यानम में अगले दो दिन बहुत तेज वर्षा हो सकती है। दिल्ली में अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की वर्षा होने का अनुमान है।    

अगस्त 15, 2025 10:19 पूर्वाह्न अगस्त 15, 2025 10:19 पूर्वाह्न

views 15

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, पूरे महाराष्ट्र में दिखाई दी देशभक्ति की लहर

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत, कल पूरे महाराष्ट्र में देशभक्ति की लहर दिखाई दी। सभी वर्गों के लोगों ने राज्य भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पनवेल में, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।   सोलापुर में एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कोल्हापुर में, क्षेत्र की एकता और सांस्कृतिक गौरव की एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पंढरपुर और परभणी में भी इसी तरह की रैलियां निकाली गईं। बड़ी संख्या म...

मार्च 7, 2025 9:11 पूर्वाह्न मार्च 7, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 16

महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूबे

  महाराष्ट्र में एक नाव दुर्घटना में पालघर जिले के झाई गांव के चार मछुआरे डूब गए। गुजरात तट पर मछली पकड़ते समय उनकी नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो मछुआरे घायल हो गए। मछली पकड़ने वाली नाव 18 फरवरी को दस नाविकों के साथ गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गई थी। 16 दिन तक मछली पकड़ने के बाद नाव तट पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना की तुरंत जांच करने और मछुआरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।

मार्च 6, 2025 12:26 अपराह्न मार्च 6, 2025 12:26 अपराह्न

views 73

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में मुरली देवड़ा मेमोरियल डायलॉग के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।