सितम्बर 17, 2024 6:13 अपराह्न

views 15

डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में कॉप-9 ब्यूरो की दूसरी औपचारिक बैठक और फंड अनुमोदन समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के तहत कॉप-9 ब्यूरो की दूसरी औपचारिक बैठक और फंड अनुमोदन समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस दो दिवसीय बैठक का उद्देश्य खेल में अखंडता और निष्पक्षता के महत्व पर जोर देते हुए डोपिंग के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाना है।     डॉ. मांडविया ने वैश्विक डोपिंग रोधी प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभाने की भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।     युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल...