जून 28, 2024 12:58 अपराह्न जून 28, 2024 12:58 अपराह्न

views 17

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सी.ए.ए. के अंतर्गत राज्य में तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए

 मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) के अंतर्गत पहली बार राज्य में तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। 

जून 27, 2024 6:04 अपराह्न जून 27, 2024 6:04 अपराह्न

views 15

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इन नए सांसदों को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉ. सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार वर्मा, बंशीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेश नाथ ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।

जून 22, 2024 9:23 पूर्वाह्न जून 22, 2024 9:23 पूर्वाह्न

views 17

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में एक जुलाई से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का किया जायेगा शुभारंभ

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में एक जुलाई से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया जायेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए चयनित महाविद्यालयों में अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दे दी गयी है। इन कॉलेजों को आवश्यक बजट भी उपलब्ध करवाया गया है।    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि प्रत्...

जून 21, 2024 11:55 पूर्वाह्न जून 21, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 14

मध्य प्रदेश: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कार्यक्रम में भाग 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्‍य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए श्री अन्‍न संवर्धन अभियान की शरूआत की।   श्री यादव ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने योग दिवस मनाने की घोषणा की है, तब से योग के माध्‍यम से स्‍वस्‍थ होने का अभियान शुरू किय...

जून 16, 2024 12:20 अपराह्न जून 16, 2024 12:20 अपराह्न

views 14

मध्यप्रदेश: राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान सहित राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा किया जाएगा अभिनंदन 

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया है कि राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और श्रीमती सावित्री ठाकुर का आज शाम पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। स्‍वागत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।   

जून 15, 2024 8:06 पूर्वाह्न जून 15, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 14

मध्य प्रदेश: नाबार्ड आज से भोपाल में कर रहा है आम महोत्सव का आयोजन 

       राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) आज से भोपाल में आम महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें प्राकृतिक रूप से पके आम की दो दर्जन किस्मों को रखा गया है। यह महोत्सव 18 जून तक चलेगा।

जून 13, 2024 1:41 अपराह्न जून 13, 2024 1:41 अपराह्न

views 16

मध्य प्रदेश: मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरे किए 180 दिन

  मध्य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 180 दिन पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने आज भोपाल से पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा की शुरुआत की। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने इस हवाई सेवा के लिए बुकिंग काउंटर की शुरुआत की और यात्रियों को बोर्डिंग पास उपलब्‍ध कराये गये।

जून 13, 2024 9:12 पूर्वाह्न जून 13, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 13

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पर्यटन स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा का करेंगे शुभारंभ 

  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पर्यटन स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए आज पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भोपाल से जबलपुर के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ करेंगे। यह उड़ान भोपाल से रीवा होते हुए जबलपुर जाएगी और वहां से सिंगरौली आएगी। डॉक्टर यादव भोपाल हवाई अड्डे पर टिकट बुकिंग काउंटर का भी उद्घाटन करेंगे और यात्रियों को बोर्डिंग पास देंगे।       इस हवाई सेवा से राज्य के आठ शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन...