सितम्बर 9, 2024 8:37 अपराह्न सितम्बर 9, 2024 8:37 अपराह्न

views 8

मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खातों में एक हजार 574 करोड़ रुपये की राशि जारी की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाडली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खातों में एक हजार 574 करोड़ रुपये की राशि जारी की। उन्होंने मध्य प्रदेश के बीना में एक कार्यक्रम में 332 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के लिए जारी किए।     मुख्यमंत्री ने लगभग 215 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को व्यापार का केन्द्र बनाने के लिए राज्‍य सरकार जल्द ही एयर...