नवम्बर 20, 2025 8:53 अपराह्न

views 34

ताईवान ने चीन में विकसित आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस प्रणाली के प्रयोग को प्रतिबंधित किया

ताईवान ने चीन की बढ़ती डिजि‍टल पहुंच से जुड़ी बढ़ती साइबर सुरक्षा और भ्रामक सूचनाओं के खतरों का हवाला देते हुए सभी सरकारी एजेंसियों में चीन में विकसित आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस प्रणाली के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।   इस निर्णय की पुष्टि डिजिटल मामलों की उप मंत्री इसाबेल होउ ने की है। द ताइपे टाइम्स के अनुसार राष्‍ट्रीय सुरक्षा ब्‍यूरो द्वारा की गई एक व्‍यापक जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है।   इस जांच में पाया गया कि कई लोकप्रिय चीनी एआई मॉडल में सुरक्षा संबंधी महत्‍वपूर्ण जोखिम ह...