अप्रैल 11, 2026 4:31 अपराह्न
39
‘पीपल्स पद्म’ में आज एम. अंके गौड़ा से खास बातचीत, शाम 5:10 बजे प्रसारण
आकाशवाणी से प्रसारित होने वाली हमारी श्रृंखला 'पीपल्स पद्म' के अंतर्गत, आज हम श्री एम. अंके गौड़ा से बातचीत करेंगे। श्री गौडा को समाज सेवा के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह चर्चा आज शाम पांच बजकर दस मिनट पर सौ दशमलव एक आकाशवाणी गोल्ड पर प्रसारित की जाएगी। इसे आकाशवाणी समाचार के मोबाइल एप न्यूज ऑन एआईआर और यूट्यूब चैनल न्यूज ऑन एआईआर आफिशियल पर भी सुना जा सकता है। इसका पुन: प्रसारण कल सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर भी किया जाएगा।