जून 12, 2024 7:40 पूर्वाह्न

views 90

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को अगला थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को अगला थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस महीने की 30 तारीख को कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1 जुलाई, 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में शामिल हुए थे। लगभग 40 वर्षों की लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी है। सेना के उपप्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल द्व...