मार्च 9, 2026 8:56 अपराह्न
160
पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। दूसरे स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सदस्य मोहम्मद जावेद से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने संबंधी प्रस्ताव पेश करने को कहा। लेकिन कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के विपक्षी सदस्य पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए। श्री पाल ने कहा कि विदेश...