जुलाई 29, 2024 9:11 अपराह्न

views 29

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा अध्यक्ष के पद पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की 

  सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा अध्यक्ष के पद पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। नई दिल्ली में श्री वैष्णव ने कहा कि श्री गांधी का यह व्‍यवहार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यूपीए शासन के दौरान अपनी सरकार के अध्यादेश को सार्वजनिक रूप से फाड़ने का इतिहास है। श्री वैष्णव ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से पता चलता है कि श्री राहुल गांधी के मन में संविधान के प्रति कोई सम्मान नहीं है।     इस बीच, संसद के बाहर संसदीय क...

जुलाई 29, 2024 5:00 अपराह्न

views 28

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की मांग की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की मांग की है। लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बजट में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी से किसानों को सहायता मिलेगी। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय बजट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्‍य पिछडा वर्ग के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। उन्होंने पेपर लीक मामले पर भी बात करते हुए कहा कि यह मुद्दा युवाओं को प्र...

जुलाई 29, 2024 2:55 अपराह्न

views 16

लोकसभा में गूंजा IAS कोचिंग में छात्रों की मौत का मामला, बीजेपी-कांग्रेस और सपा ने की जांच की मांग

दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की डूब जाने से मृत्यु होने की घटना का मुद्दा आज लोकसभा में उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने इस घटना की जांच की मांग की। शून्यकाल के दौरान भाजपा सदस्य बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि यह दिल्ली सरकार की आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पिछले 10 वर्षों से सरकार है और पिछले दो वर्षों से नगर निगम पर भी उन्हीं का शासन है फिर भी जल निकासी की प्रणाली में कोई सुधार नहीं किया गय...

जुलाई 29, 2024 3:01 अपराह्न

views 32

देश में नौकरियों की नहीं कोई कमी, बेरोजगारी दर घटकर हुई 3.2 प्रतिशत : डॉ. मनसुख मांडविया

  श्रम और रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है और वर्तमान सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप के कारण देश में बेरोजगारी दर कम होकर 3.2 प्रतिशत हो गयी है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्‍होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में बेरोजगारी दर 3 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी। आम बजट की सराहना करते हुए डॉ मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री के पैकेज से पांच साल की अवधि में चार करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार और कौशल के अवसर प्रदान होंगे। उ...

जुलाई 25, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 22

एआई को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए सीमारेखाएं निर्धारित करने के प्रति सजग है सरकार: इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री जितिन प्रसाद

    इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए सीमारेखाएं निर्धारित करने के प्रति सजग है। कल लोकसभा में एक लिखित उत्तर में श्री प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 में सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थता दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) विनियम अधिसूचित किया था जिसे 2022 और 2023 में संशोधित किया गया है। श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी विनियमन 2021 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सह...

जुलाई 8, 2024 8:55 अपराह्न

views 24

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक दिवसीय मणिपुर दौरा संपन्न हो गया है। उन्होंने राज्य के विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने इंफाल में मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया और मणिपुर के लोगों से हिंसा रोकने तथा शांति से रहने की अपील की।  उन्होंने कहा कि उनकी मणिपुर यात्रा राजनीति से प्रेरित नहीं है और उन्होंने प्रभावित परिवारों के दुख और दर्द को साझा करने के लिए राज्य का दौरा किया है। श्री राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे राज्य में हिंसा का स...

जुलाई 8, 2024 4:45 अपराह्न

views 26

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंच गए। वह आज सुबह असम के कछार पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। फिर वह मणिपुर के जिरीबाम जिले पहुंचे और जिले में शरण ले रहे हिंसा प्रभावित परिवारों से बातचीत की। इंफाल का दौरा करने के बाद श्री गांधी चुराचांदपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया। इसके बाद वह बिष्णुपुर जिले का दौरा करेंगे और राहत शिविर के कैदियों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता आज शाम इंफाल रवाना होने से पहले मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइ...

जुलाई 4, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 15

लोकसभा में शपथ ग्रहण के नियमों में किया गया संशोधन, शपथ के दौरान कोई और टिप्पणी या नारेबाजी पर लगेगी रोक

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद के निचले सदन में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। इसके अंतर्गत, निर्वाचित सदस्यों पर शपथ के दौरान कोई और टिप्‍पणी करने और नारेबाजी पर रोक लगा दी गई है। नवीनतम संशोधनों के अनुसार, लोकसभा अध्‍यक्ष के दिशा-निर्देशों में एक नया खण्ड शामिल किया गया है। यह नया खण्ड निचले सदन को चलाने से संबंधित कुछ ऐसे मामलों को नियमित करने के लिए जोड़ा गया है, जिनका उल्लेख पहले से नियमों में विशेष रूप से नहीं था। नए खण्ड में बताया गया है कि कोई सदस्...

जुलाई 2, 2024 2:10 अपराह्न

आज शाम लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का आज शाम लोकसभा में जवाब देंगे। वे कल राज्यसभा में भी धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर जवाब देंगे। नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने यह जानकारी दी। इस बीच, संसद के दोनों सदनों में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू हुई। लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कहा, मौजूदा सरकार के पास पूर्ण बहुमत नहीं है और यह इंडिया गठ...

जून 25, 2024 9:59 अपराह्न

views 35

18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा

      18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा। भाजपा के वरिष्ठ सांसद ओम बिड़ला इस बार भी इस पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हैं। वह पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गुट ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश को चुना है। दोनों उम्मीदवारों ने आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।     सरकार और विपक्षी दल लंबे समय की बातचीत के बावजूद इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और न...