सितम्बर 28, 2025 1:28 अपराह्न

views 69

लावरोव: रूस भारत की विदेश नीति और राष्ट्रीय हितों का पूरी तरह सम्मान करता है

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस, भारत के राष्ट्रीय हितों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति का पूरा सम्मान करता है। उन्होंने कहा है कि अमरीका या किसी अन्य देश के साथ भारत के संबंध रूस-भारत संबंध के लिए मानक नहीं हो सकते। श्री लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने ऊर्जा व्यापार पर विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर के दृढ़ रुख की भी प्रशंसा की। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा था कि रूस से तेल खरीदने पर विचार किय...