अप्रैल 8, 2026 6:12 अपराह्न

views 32

दक्षिणी ईरान के लावन तेल शोधन कारखाने में विस्फोट की सूचना

ईरान और अमरीका के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के कुछ घंटों बाद, दक्षिणी ईरान के लावन तेल शोधन कारखाने में विस्फोट की सूचना है। ईरानी समाचार एजेंसी ने बताया कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समझौते में दोनों पक्षों के हमलों को तत्काल रोकने और होर्मुज जलडमरू मध्य को वैश्विक पोत परिवहन के लिए फिर से खोलने का प्रावधान है।